ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

भूमाफिया के डर से थर थर कांप रहे हैं अधिकारी




कतरास: 11-04-2025
धनबाद जिले के बाघमारा प्रखण्ड में भू माफियाओं का बोलबाला इस कदर बढ़ गया है कि उसके दबंगता के आगे सरकारी तंत्र पूरी तरह से फैल नजर आ रहा है। भूमाफियाओं के अंगुलियों के इशारों पर सरकारी तंत्र के सरकारी नौकरशाह नतमस्तक नजर आ रहे हैं। 
          
इसके कई उदाहरण देखने को मिल जायेंगे। बाघमारा में भूमाफियाओं के द्वारा कई जगहों पर सरकारी जमीनों को धड़ल्ले से लूटा जा रहा है।  लेकिन अंचल के जिम्मेदार अधिकारी भूमाफियाओं के डर से कोई भी लीगल एक्शन लेने से डर रहे हैं। सबसे ताजा मामला बाघमारा प्रखण्ड अंतर्गत जमुआटाँड़ पंचायत के खमारगोड़ा की है, जहां राजगंज महुदा एनएच 32 सड़क से आम ग्रामीणों के सुविधा के लिए कतरी नदी पर 3 करोड़ 33 लाख की लागत से पुल तो बनाया गया लेकिन भूमाफियाओं ने पुल को एक तरफ से बाउंड्रीवाल करके पुल से आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है। अब ऐसे में पुल बनकर भी स्थानीय ग्रामीणों को पुल का कोई लाभ नही मिल रहा है। इसकी जानकारी अंचल के जिम्मेदार अधिकारी को भी दी गई है। लेकिन अब तक बाघमारा अंचल के जिम्मेदार अधिकारी सरकारी पुल के रास्ता को बन्द करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई करने की हिम्मत नही कर पा रहे हैं। 
डुमरा में भूमाफियाओं ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जे कर बनाया मार्केट, देखते रहे अधिकारी

वहीं दूसरा मामला बाघमारा के डुमरा का है जहां डुमरा सामुदायिक भवन के ठीक सामने  सड़क किनारे की दर्जनों डिसमिल सरकारी जमीन को स्थानीय भूमाफियाओं ने कब्जा कर मार्केट बना लिया है। पूर्व के अंचल अधिकारी ने इस अवैध निर्माण पर रोक लगाया था। बताया जा रहा है कि मामला कोर्ट में चल रहा है लेकिन वर्तमान अंचल अधिकारी बाघमारा बाल किशोर महतो के कार्यभार संभालते ही भूमाफिया एक बार फिर से सक्रिय हो गए और रातों रात ढलाई और निर्माण कार्य मे तेजी ले आये। हर रात कार्य होता रहा और सरकारी संपत्ति को बचाने वाले सरकारी सेवक गहरी कुम्भकर्णी निद्रा में सोते रहे। मामला संज्ञान में होने के बावजूद अंचल के जिम्मेदार अधिकारी भूमाफिया के आगे घबराकर घुटने टेकते दिख रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो अंचल के जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में ही भूमाफिया सरकारी जमीन को लूट रहे हैं। भूमाफियाओं एवं अंचल के भ्रष्ट कर्मियों के साठ गांठ से ही पूरे बाघमारा में सरकारी जमीन लूटने का खेल चल रहा है। भूमाफिया की अंचल के जिम्मेदार अधिकारियों से साठ गांठ है या भूमाफिया से डर कर जिम्मेदार अधिकारी कोई कानूनी कार्रवाई करने की हिम्मत नही कर पा रहे हैं ये  तो जिम्मेदार अधिकारी ही बता पाएंगे। फिलहाल भूमाफियाओं की दबंगता से आम आदमी और सरकार को बहुत ही नुकसान हो रहा है। देखना है कि भूमाफियाओं पर लगाम कसने के लिए सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाती है। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और सरकारी तंत्र पुल पर से कब्जा हटा पाने में कामयाब हो पाते हैं अथवा नही।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad