जमीन की हेराफेरी करने के मामले में पूर्व में भी सस्पेंड हो चुके हैं बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो
कतरास: 08-04-2025
मंगलवार को ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक सह आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो ने अंचल कार्यालय के समीप धरना देने के दौरान प्रेस वार्ता करते हुए बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो पर जमीन का हेरा फेरी करने का बड़ा और गंभीर आरोप लगाया। जगत ने मीडिया को बताया कि राजगंज मौजा (198) के खाता संख्या 614, प्लाट 1767, कुल रकवा 15 डिसमिल में से राजमनी देवी, पति गोपाल चन्द्र रवानी ने 13 डिसमिल ख़रीदा है, जिसका दाखिल-खारिज वाद संख्या 1184 II 2008-09 है I परन्तु वर्तमान सीओ बाल किशोर महतो इस जमीन को ऑनलाइन प्रविष्टि करने के दौरान इसे खाता संख्या 621 में 13.8 डिसमिल राजमनी देवी, पति गोपाल चन्द्र रवानी को दर्ज किया है, इसका भी दाखिल-खारिज वाद संख्या 1184 II 2008-09 ही है, जो नियम संगत नहीं है I
अत: सीओ ने राजमनी देवी को 13 डिसमिल जमीन को दो अलग अलग खाता 614 एवं 621 में कुल रकवा 26.8 डिसमिल चढ़ा कर उसकी जमीन को दुगुना कर अनुचित लाभ पहुंचाया है I सीओ बाल किशोर महतो पूर्ण रूप से भू-माफिया और बिचौलिया इशारे पर कार्य कर रहे हैं तथा उनलोगों के कहने पर ही बाघमारा अंचल के जमीनो का बड़े पैमाने पर हेरा-फेरी कर रहा है एवं इसके बदले में लाखो रुपया का अवैध वसूल कर सरकार को राजस्व का क्षति पहुंच रहा है I
जगत महतो ने एक और जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में चक्रधरपुर में तत्कालीन अंचल अधिकारी के पद पर रहने के दौरान भी जमीन की हेरा फेरी करने के कारण चाईबासा के उपायुक्त के अनुशंसा पर झारखंड सरकार ने बालकिशोर महतो को निलंबित कर दिया था। उन पर भूमि सुधार न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगा था। जगत महतो ने बताया कि इस मामले में उन्होंने धनबाद उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई तथा उसका वेतन रोकने की मांग भी किये है I
गड़बड़ी कैसे हुई इसकी जाँच पड़ताल की जाएगी, दोषी को किसी हाल में बख्सा नही जायेगा- बाघमारा सीओ
वही इस मामले में बाघमारा सीओ बालकिशोर महतो ने कहा कि इतनी बड़ी गड़बड़ी और चूक कैसे हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन मामले की निष्पक्षता से जांच पड़ताल कराई जाएगी तथा जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उन पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रैयतों ने बाघमारा सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सरकार से सीओ के बर्खास्तगी की मांग कर डाली
प्रेस वार्ता व धरना के दौरान उपस्थित रैयतों ने बाघमारा सीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार से सीओ बाल किशोर महतो की बर्खास्तगी की मांग की। मौके पर विकास महतो, शंकर महतो, विकास रजवार, प्रदीप रजवार, दिलीप कु महतो, कमल महतो, जगनी देवी, रुपेश रवानी, पदावती देवी, रेशमी देवी, लखी देवी, मनोहर महतो, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, सारू देवी, शांति देवी, मालती देवी, गांधारी देवी, मुसीब अख्तर खान, परमेश्वर महतो, बिन्देश्वर नापित, भुवन महतो सहित अन्य रैयत उपस्थित रहे।





0 Comments