Type Here to Get Search Results !

बाघमारा विधायक के 10-12 समर्थकों ने बंद कराया आर के कोल माइनिंग कंपनी



कतरास: 05-06-2025
गुरुवार को बाघमारा विधायक समर्थकों ने एचपीसी के तहत वेतन की मांग करते हुए कतरास गुहीबांध के समीप संचालित आर के कोल माइनिंग कंपनी को बन्द कर दिया। विधायक समर्थक अर्जुन महतो एवं सहदेव रवानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी एचपीसी के तहत मजदूरों को वेतन नही देती है। सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार 75% स्थानीय को नियोजन नही दिया गया है। अधिकांश बाहरी लोग ही कम्पनी में काम कर रहे हैं। हालांकि विधायक समर्थकों ने यह नही बताया कि कितने लोग बाहरी हैं। 
आर के कोल माइनिंग कंपनी के मैनेजर को एचपीसी नियमावली की नही है जानकारी
वहीं आर के माइनिंग के मैनेजर मुकेश कुमार ने कहा कि बिना लिखित सूचना के कंपनी को बन्द कर बाधित किया गया है। बताया कि बाघमारा विधायक के 10-12 लोग यहाँ काम करते हैं। उनके द्वारा ही बताया गया कि विधायक जी का आदेश है कि कंपनी को बन्द किया जाये। इस संबंध में विधायक जी से बात करने का प्रयास किया हूँ लेकिन बात नही हो पाई है। पूछे जाने पर बताया कि एचपीसी के तहत क्या नियमावली है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जो जैसा काम करता है उसी के अनुसार उसको सैलरी मिलता है। स्थानीय नियोजन नीति को लेकर मैनेजर मुकेश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि कंपनी में कुल 74 कर्मी हैं जिनमे से 90% कर्मी स्थानीय है। बंदी में कंपनी के कुछ कर्मी शामिल हैं बाकी लोग या तो बाहरी है या फिर विधायक समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार बिना सूचना के बंदी करके कामकाज बाधित करने से कंपनी को लाखों का नुकसान होता है। अंडरग्राउंड में कई कीमती इक्यूपमेंट हैं जिसके रखरखाव में दिक्कत आती है। 
 बंदी को लेकर नही दी गई थी सूचना, कंपनी की ओर से अब तक लिखित शिकायत प्राप्त नही हुआ है- ओपी प्रभारी, रामकनाली             

इस संबंध में रामकनाली ओपी प्रभारी ने बताया कि बंदी समर्थकों के द्वारा बंदी को लेकर कोई सूचना नही दी गई। प्रबंधन की सूचना पर रामकनाली पुलिस कंपनी परिसर में पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। बताया कि वर्तमान समय तक कंपनी की ओर से कोई लिखित शिकायत नही मिला है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं बंदी समर्थकों ने बाघमारा विधायक शरद महतो जिंदाबाद के नारे लगाए। अर्जुन महतो, सहदेव रवानी, बंटी शर्मा, चंदन महतो, सुमित सिंह, रोहित महतो, राहुल शर्मा, संजय रवानी, संजीत दास, झरी महतो, चिंटू महतो, साजन महतो, गौतम कालंडी, तन्मय सिंह, शशि महतो, विक्की चौधरी, गौरव महतो, हसन, अली अकबर, शहजाद आदि वर्कर उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad