ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कैम्प लगाकर बच्चों को पर्यावरण महत्त्व की जानकारी दी गई



महुदा: 05-06-2025
05 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के माननीय सचिव महोदय जी के आदेशानुसार आज महुदा बस्ती में कैंप लगाकर ग्रामीणों बच्चों को विश्व पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया। बताया गया कि यह पृथ्वी हमारा एकमात्र घर हैजो जीवन को संभव बनाता है। हरे -भरे जंगल, स्वाच्छ वायु, निर्मल जल और विविध जीव - जंतु मिलकर इस धरती को एक संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करते हैं। यह तंत्र ही हमारे अस्तित्व का आधार है वायु हमें सांस लेने कि लिए आक्सीजन प्रदान करती है। पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर वायु को शुद्ध करतें हैं। नदियां हमें जीवनदायी जल देती है और जीव -जंतु पारिस्थितिकी तंत्र की खाध श्रृंखला को बनाए रखते हैं। दुर्भाग्यवश, आज हमारी पृथ्वी ख़तरे में है। प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के कारण न सिर्फ पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है बल्कि जैव विविधता का भी तेजी से ह्रास हों रहा है। यदि हमने समय रहते इन समास्याओं का समाधान नहीं ढूंढा तो इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ेगा। साथ ही प्लास्टिक हमारे वायुमंडल के लिए बहुत ही खतरनाक चीज है। उसे किस तरह से डिस्पोज़ किया जाए और दैनिक दिनचर्या में ना लाया जाए इसके बारे में भी हमें लोगों ने बहुत सारी बातें छात्रो को बताया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद के विषय में विशेष जानकारी दिए । जिसमें विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया , जिसमें साथी योजना, मोटर दुघर्टना, स्पोंसर शिप, बाल श्रम एवं बाल विवाह के रोकने हेतु बाल संरक्षण,की विशेष जानकारी, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली नि: शुल्क सलाह एवं अधिवक्ता एवं 15100 टोल फ्री आदि की जानकारी दी। इस शिविर में अधिकार मित्र दीपा कुमारी महुदा पंचायत पीएलबी  विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में नया सवेरा मुफ़्त शिक्षा केंद्र के संस्थापक उमेश कुमार तुरी एवं जमील अख्तर एवं केंद्र के बच्चे शामिल रहे। बाद में एक पौधा भी लगाया गया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad