जेएलकेएम जिलाध्यक्ष भारती महतो ने बाघमारा महिला थाना प्रभारी को थप्पड़ के बदले थप्पड़ मारा

जेएलकेएम जिलाध्यक्ष भारती महतो ने बाघमारा महिला थाना प्रभारी को थप्पड़ के बदले थप्पड़ मारा

अफसर है तो क्या किसी पर भी हाथ उठाएगी- भारती महतो (जेएलकेएम जिलाध्यक्ष)

कतरास: रविवार की शाम महिला एवं बाल संरक्षण थाना बाघमारा में तब एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जब लड़का लड़की के एक मामला को सुलझाने को लेकर महिला थाना बाघमारा पहुंचे जेएलकेएम महिला जिला अध्यक्ष भारतीय महतो ने थाना प्रभारी वर्षा रानी को थप्पड़ के बदले थप्पड़ दे मारा। लोग इस घटना को देखकर हतप्रभ रह गए।

       दरअसल रविवार को कतरास में महिला एवं बाल संरक्षण थाना बाघमारा में उस वक्त हंगामा हो गया जब महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी ने जेएलकेएम के महिला जिला अध्यक्ष धनबाद भारती महतो को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बस फिर क्या था जेएलकेएम जिलाध्यक्ष भारती महतो को भी गुस्सा आ गया और उसने भी प्रतिशोध में आकर बिना देर किए थाना प्रभारी वर्षा रानी को थप्पड़ दे मारा। इस घटना को देखकर आसपास के सभी लोग हैरान रह गए। 

लड़का लड़की का मामला सुलझाने महिला थाना पहुंची थी जेएलकेएम जिला अध्यक्ष, थाना प्रभारी ने गुस्से में जाकर मारा थप्पड़

घटना के संबंध में जेएलकेएम महिला जिला अध्यक्ष धनबाद भारती महतो ने बताया कि वह एक लड़का लड़की के मामले का निपटारा करने को लेकर महिला एवं बाल संरक्षण थाना बाघमारा पहुंची थी। यहां आने पर उसे जानकारी मिली की लड़का एवं उसके परिजनों को पुलिस प्रशासन के द्वारा सुबह में ही छोड़ दिया गया जबकि लड़की की मां और उसकी भाभी को थाना में सुबह से ही बैठा कर रखा गया था। इस संबंध में पूछने पर महिला थाना प्रभारी आग बबूला हो गई और महिला पुलिस कर्मियों को बुलाकर उसे थाने से बाहर कर दिया। भारती महतो ने बताया कि इसके बाद उसकी एवं थाना प्रभारी वर्षा रानी के साथ नोक झोक होने लगी। इसी बीच महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी ने आवेश में आकर भारती महतो को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गुस्से से तिलमिलाई महिला जिला अध्यक्ष ने भी थाना प्रभारी को थप्पड़ दे मारा।

डुमरी विधायक जयराम महतो को दी गई सूचना दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे थाना

थप्पड़ मारे जाने की घटना कुछ ही मिनट में जंगल में आग की तरह फैल गई। डुमरी विधायक जयराम महतो को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद दर्जनों कार्यकर्ता कुछ ही देर में महिला थाना पहुंचकर हो हंगामा करने लगे। जिला अध्यक्ष भारती महतो ने बताया कि किसी भी तरह की घटना होने पर लोगों को सबसे पहले नजदीकी थाना आने का अधिकार होता है ना कि कोर्ट जाने का। अगर एक महिला पुलिसकर्मी एक महिला के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करेगी तो फिर कोई लाचार और विवश महिला कहां जाकर फरियाद करेगी। कोई यदि अफसर है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे किसी पर भी हाथ उठाने का अधिकार है। कानून के दायरे में रहकर सभी को कार्य करना चाहिए। यदि पुलिस प्रशासन के द्वारा इस प्रकार का कृत किया जाएगा तो लोगों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठ जाएगा। इधर घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह महिला थाना पहुंचे एवं लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया। 

Post a Comment

0 Comments