Type Here to Get Search Results !

डॉक्टर्स डे पर नारी उत्थान संकल्प समिति ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उमाशंकर सिंह एवं डॉ स्वतंत्र कुमार को किया सम्मानित



कतरास:01-07-2025

1 जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर नारी उत्थान संकल्प समिति के द्वारा कतरास निचितपुर क्लीनिक के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उमाशंकर सिंह एवं डॉ स्वतंत्र कुमार उर्फ डब्लू सर को बुके देकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। दोनों चिकित्सकों ने समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए समिति का आभार जताया।

धरती में ईश्वर का दूसरा रूप होते है डॉक्टर- जानकी देवी

नारी उत्थान संकल्प समिति के अध्यक्ष जानकी देवी ने बताया की डॉक्टर को इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। भगवान हमें जीवन प्रदान करते हैं और डॉक्टर बदले में उस जीवन को स्वस्थ तरीके से जीने में हमारी मदद करते हैं। डॉक्टर के बगैर एक स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। जो समाज के लिए अथक परिश्रम करते हैं। 24 घंटे हमारे लिए उपलब्ध रहते हैं। डॉक्टर के बिना समाज रोगों से ग्रस्त हो जाएगा और जल्द ही समाप्त भी हो जाएगा। मानव का कल्याण सुनिश्चित करने में उनका योगदान आद्वित्य है। और वह जो सेवाएं प्रदान करते हैं उनके लिए जितनी भी कृतज्ञता व्यक्त की जाए वह कम होगी।

मौके पर समिति की आरती देवी, संगीता देवी, चंचला देवी, कंचन सिन्हा, शशिकांता रावत, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad