Type Here to Get Search Results !

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी महिला महाविद्यालय में लगाए गए आम और अशोक के दर्जनों पौधे




 कतरास: 05-06-2025
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी महिला महाविद्यालय कतरास में महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय के कैंपस में आम एवं अशोक के दर्जनों पौधे लगाए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुषमा चटर्जी ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पेड़ पौधों के बिना ना तो जीवन की कल्पना की जा सकती है और ना ही इस हरी भरी धरती की। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ केवल फल और फूल ही नहीं बल्कि शुद्ध और ताजी हवा भी देती है। यह छांव भी देती है और छोटे-छोटे कीट पतंगों एवं पंछियों के रहने का आश्रय भी देती है। यह बादलों को आकर्षित करती है जिससे समय पर वर्षा होती है और हमें पानी की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि न केवल हमें पौधे लगाना चाहिए बल्कि इसकी अच्छे से देखभाल भी करनी चाहिए। मौके पर डॉक्टर अमित राय, पी एन सिंह, डॉक्टर के के सिंह, अपर्णा कुमारी, नमिता कुमारी, शंभू कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad