Type Here to Get Search Results !

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने ओडिशा राज्य को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने ओडिशा राज्य को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया 

भुवनेश्वर, ओडिशा |डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा श्री दुश्मंत दूरिया को ओडिशा राज्य की राज्य कार्यकारिणी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

संस्था ने उनके सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री दुश्मंत दूरिया अब ओडिशा में संस्था की योजनाओं एवं मिशनों को धरातल पर लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ओडिशा राज्य में संस्था का कार्य और भी अधिक गति पकड़ेगा। 

दुश्मंत दूरिया ने कहा कि 

"मैं इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा दिए गए विश्वास के लिए आभारी हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा के साथ ओडिशा के कोने-कोने तक पहुँचाऊं और महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम योगदान दूं। मैं हर वर्ग के साथ मिलकर एक मजबूत टीम तैयार करूंगा जो धरातल पर बदलाव लाने का कार्य करेगी।"

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad