ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

NTPC सीपत पर ग्रामीणों का आरोप: हड़िया-डेगची फेंकने और घर तोड़ने की धमकी का लगाया आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

NTPC सीपत पर ग्रामीणों का आरोप: हड़िया-डेगची फेंकने और घर तोड़ने की धमकी का लगाया आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समाचार विवरण: सीपत, बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि एनटीपीसी के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी पुलिस के साथ गांव में आते हैं, और उनके घरों पर हड़िया-डेगची तक फेंक देते हैं। कई बार उन्हें घर तोड़ने की धमकी भी दी गई है।

पीड़ित ग्रामीणों ने सोमवार को बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और रो-रो कर अपनी पीड़ा बताई। उनका कहना है कि वर्षों से बसे इन परिवारों को जबरन उजाड़ा जा रहा है, जबकि पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना या वैध दस्तावेज के दबाव बनाया जा रहा है और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। महिलाओं ने बताया कि वे डर के साए में जीवन व्यतीत कर रही हैं।

ग्रामीणों की मांगें:

जबरन घर तोड़ने की कार्रवाई रोकी जाए।

पुनर्वास की वैध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें और उन्हें न्याय दिलाएं।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad