ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

ग्राम खरगहनी के चांदा पारा में क्रिकेट फाइनल सम्पन्न, चांदापारा बनी विजेता

ग्राम खरगहनी के चांदा पारा में क्रिकेट फाइनल सम्पन्न, चांदापारा बनी विजेता 

खरगहनी (चांदा पारा) कोटा बिलासपुर: विष्णु कैवर्त की खास रिपोर्ट

आज ग्राम पंचायत खरगहनी के मोहल्ला चांदा पारा में आयोजित क्रिकेट फाइनल मैच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में खरगहनी (चांदापारा) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिलदहा टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹14,000 नगद राशि एवं शील्ड व कप सरपंच इंद्राणी राजेश साहू द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹7,000 नगद राशि एवं शील्ड व कप जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम एवं जनपद सदस्य इंजीनियर मनोज मरावी द्वारा दिया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹5,000 नगद राशि एवं शील्ड व कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खरगहनी के पंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाराम देशवार की विशेष उपस्थिति रही। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खरगहनी के संतोष यादव एवं सिलदहा के शिव यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad