धनबाद: 06-07-2025
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने अपने छठे स्थापना दिवस के अवसर पर पहले चरण का श्रेष्ठ नेत्रालय के सहयोग से कम्प्यूटर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं - अपोलो लैब के सहयोग से खून जांच का आयोजन किया। स्वास्थ्य जांच डॉक्टर पी सी एल दास एवं श्री प्रभात बक्शी के द्वारा किया गया जबकि डॉक्टर प्रभात कुमार वर्मा जी के द्वारा होमियोपैथी का उपचार किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी शिरकत की तथा उन्होंने भी शिविर का लाभ उठा कर अन्य लोगों को भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सभी के लिये शुद्ध पेयजल के साथ अल्पाहार का पैकेट और चाय की व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा किया गया था। स्वास्थ शिविर में विनोद नगर, अंबेडकर नगर, महावीर नगर, प्रोफेसर कॉलोनी तथा मनईटांड़ से भारी सँख्या में लोग आये थे।

कार्यक्रम को सफल करने में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शशि लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश अम्बष्ट, राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर पी सी एल दास, जिला महासचिव बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कंठ के अलावे विकास कुमार, सुनील आनंद, प्रभात बक्शी, संदीप लाला, विजय लाल, कृष्ण कुमार सिन्हा, अनिमेष शुभम, श्रीमती पुष्पा सिन्हा,श्याम वर्मा, पप्पू वर्मा, पिंकू वर्मा, विजय सिन्हा ,प्रभात सिन्हा, श्रेष्ठ नेत्रालय के रमेश तिवारी जी के साथ उनकी पूरी टीम एवं अपोलो से बिट्टू लाला तथा मनोकामना मंदिर के पुजारी जी एवं पूरी समिति आदि के साथ काफी लोग थे। अंत मे राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा ने उपस्थित सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा किये।
0 Comments