ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

बरोरा थाना क्षेत्र में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस, दरिदा में लगा अखाड़ा, आधा दर्जन टीमों ने लिया हिस्सा




बरोरा: 06-07-2025
धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिदा बस्ती में मुहर्रम के अवसर पर रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए गम और श्रद्धा के साथ यह पर्व मनाया। ताजिया जुलूस में युवाओं और बुजुर्गों की भारी उपस्थिति देखी गई। वहीं शाम को दरिदा पंचायत अंतर्गत सिंदवारटांड़ मोड़ के समीप पारंपरिक अखाड़ा का आयोजन किया गया। इस अखाड़े में आधा दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया और लाठी खेल का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने करतबों का तालियों से स्वागत किया। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं में उत्साह देखा गया। अखाड़े के आयोजन से क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad