ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जीएनएम दुर्गा पूजा समिति इस बार मनायेगा सिल्वर जुबली, खूंटी पूजा सम्पन्न




कतरास: 05-07-2025
वर्ष 2025 में जीएनएम दुर्गा पूजा समिति कतरास अपना 25 वाँ वर्ष पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को सिल्वर जुबली के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए भव्य तैयारी का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा चुका है।  भव्य दुर्गापूजा सम्पन्न करने हेतु शनिवार को खूंटी पूजा कर तैयारी की शुरुआत की गई।


पंडित हारा ठाकुर द्वारा खूंटी पूजा की गई जिसके साथ पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। जीएनएम दुर्गा पूजा समिति कतरास इस बार लगभग तीन महीने पहले से ही भव्य पंडाल निर्माण का कार्य उल्टे रथ के दिन शुरू किया गया।
 इस खूंटी पूजन के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शंकर जयसवाल, सचिव मुकेश भट्ट के साथ साथ कोषाध्यक्ष बबलू चौरसिया, दिलीप तारवे, पंकज सिन्हा, अशोक शर्मा, शैलेन्द्र सिन्हा, बिनोद रजक, भरत लाला, कुलदीप सिंह, गोपाल बॉस, संदीप जयसवाल, राहुल रजक,  गणेश मोदक, शिवम दसौंधी, तापस दे, चितरंजन सिंह, टिंकू खंडेलवाल, प्रभाकर दत्ता, चंदन नंदन, शेखर प्रामाणिक, नितेश सिंह, अभिषेक शरण, कौशल सिन्हा, पीयूष प्रामाणिक  इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad