Type Here to Get Search Results !

सकरी थाना के पास सड़क हादसा, ATR KOTA की बोर्ड वाली गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर

सकरी थाना के पास सड़क हादसा, ATR KOTA की बोर्ड वाली गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर

बिलासपुर। थाना सकरी के समीप सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब असिस्टेंट डायरेक्टर ATR KOTA का बोर्ड लगी गाड़ी ने एक दूध बेचने वाले युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर रखे 50 लीटर से अधिक दूध सड़क पर बह गया, जिससे आसपास का पूरा रास्ता गीला हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल इस हादसे के संबंध में जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad