सकरी में आधी रात पुलिस का एक्शन, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच, सकरी पुलिस की मुस्तैदी दिखी
बिलासपुर ज़िले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर वाहनों की जांच की।
अभियान में पुलिस ने बिना कागज़ात और बिना हेलमेट के चल रहे चालकों पर कार्रवाई की। वहीं नशे की हालत में वाहन चला रहे लोगों की भी कड़ी जांच की गई।
सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण, अपराध पर रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Post a Comment
0 Comments