संत कंवर राम सेवा समिति ने नवनिर्वाचित सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष का किया स्वागत
बिलासपुर। संत कंवर राम सेवा समिति, जो पिछले तीन दशकों से सिंधी समाज की सेवा, धार्मिक आयोजन और समाज सुधार के कार्यों में सक्रिय रही है, ने सिंधी सेंट्रल पंचायत के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में भारी बहुमत से विजयी बने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी का आत्मीय स्वागत किया।
समिति के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और समाज की उन्नति व एकता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हुंदराज मोटवानी, सचिव प्रताप आयलानी, कोषाध्यक्ष महेश दुहलानी, रमेश मेहरचंदानी, बी.एल. भोजवानी, रूपचंद हिरवानी सहित सिंधी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी ने इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत शिरोमणि संत कंवर राम जी के आशीर्वाद से वे सिंधी समाज की तरक्की और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।



Post a Comment
0 Comments