Type Here to Get Search Results !

BILASPUR CG NEWS : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

BILASPUR CG NEWS : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

तखतपुर (छत्तीसगढ़)। तखतपुर थाना क्षेत्र के जरेली मुख्यमार्ग स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। दुकान खोलते ही मालिक के होश उड़ गए, जब भीतर सीढ़ी पर एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अर्जुन पात्रे के रूप में हुई है। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक बीती रात दुकान का टीन फाड़कर चोरी के इरादे से अंदर घुसा होगा। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है।

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।इसका

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad