Type Here to Get Search Results !

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई – 06 आरोपी गिरफ्तार, 02 पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई – 06 आरोपी गिरफ्तार, 02 पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने देर रात संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।

अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे बदमाशों पर निगरानी रखी जो पूर्व में भी अपराधों में शामिल रहे हैं। जांच के दौरान 06 आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं, 02 अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. आकाश विश्वकर्मा (18 वर्ष), निवासी नयापारा

2. रजत दुबे (21 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा

3. मुल्तान खान (25 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा

4. लक्की नेताम (18 वर्ष), निवासी गणेश नगर नयापारा

5. बाबी बजाज (25 वर्ष), निवासी नयापारा

6. दादू ध्रुव उर्फ रोशन ध्रुव (19 वर्ष), निवासी गणेश नगर नयापारा

अन्य आरोपियों पर की गई कार्रवाई

1. लक्की यादव (20 वर्ष), निवासी न्यू लोको कॉलोनी

2. रोहन मंडावी (23 वर्ष), निवासी महिमा नगर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad