Type Here to Get Search Results !

मंदिर में पुजारी की हत्या, आखिर किसने और क्यों उतार दिया पुजारी को मौत के घाट,हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप

मंदिर में पुजारी की हत्या, आखिर किसने और क्यों उतार दिया पुजारी को मौत के घाट,हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप

बिलासपुर : जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें अज्ञात हत्यारे ने मंदिर के पंडित को ही मौत के घाट उतार दिया, ये पूरा मामला तखतपुर के ग्राम परसाकापा के प्रसिद्ध पाठ बाबा मंदिर का है जहां मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की अज्ञात हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है।घटना का खुलासा तब हुआ जब 31 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे पुजारी की मां रोज़ाना की तरह मंदिर पहुँचीं। और जैसे ही वो मंदिर के अंदर पहुंची तो अपने बेटे की खून से सनी लाश देखकर शोर मचाया, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई,वही सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह,एडिशनल एसपी अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, और सवाल उठ रहा हैं कि आखिर एक मंदिर के पुजारी को क्यों मौत के घाट उतार दिया गया?

वीडियो यहां देखे......



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad