सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल चालीसा महोत्सव का हुआ भव्य समापन
बिलासपुर। सिंधी समाज द्वारा आयोजित भगवान झूलेलाल चालीसा महोत्सव का समापन रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। समापन अवसर पर शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। समिति परिवार ने झूलेलाल जी की आरती कर श्रद्धा भाव से नृत्य किया और "आयो लाल झूलेलाल" गीतों पर सिंधी डांडिया करते हुए आनंद मनाया।
शोभायात्रा में झूलेलाल जी की भव्य झांकियां, भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां और भक्तिमय माहौल देखने लायक रहा। समाज के लोगों को मिठाई, बिस्कुट, करहा एवं सेसा का वितरण कर प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर संत जगदीश हरदयानी ने सिंधी युवक समिति परिवार का फुलमाला पहनाकर, शाल और श्रीफल से सम्मान किया।
कार्यक्रम में स्वागत करने वालों में सिंधी युवक समिति के अमर बजाज, कैलाश मलघानी, मनोहर खट्वानी, मनीष लाहोरानी, अमित संतवानी, मुकेश मूलचंदानी, मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा, विजय दुसेजा, सुनील आहूजा, राजेश गंगवानी, हीरानंद छुगानी, कैलाश श्यामनानी, संजय मतलानी, मनोज सरवानी, गोविंद बत्रा, किशन जेठानी, दीपक बेलानी, रवि बजाज और जय पोपटानी सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment
0 Comments