Type Here to Get Search Results !

तखतपुर हत्याकांड का खुलासा : अवैध संबंध के चलते पुजारी की हत्या, पाँच आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर हत्याकांड का खुलासा : अवैध संबंध के चलते पुजारी की हत्या, पाँच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक (उर्फ मोटू, उम्र 30 वर्ष) की हत्या का राज पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर खोल दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार बालिग और एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का कारण

मृतक जागेश्वर पाठक मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती करता था। इसी दौरान उसका संबंध आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से हो गया। इस अवैध संबंध के चलते सुरेश धुरी और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था।

इसी रंजिश के कारण सुरेश धुरी मृतक से बैर रखने लगा। घटना वाली रात सुरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई।

शनिवार रात सुरेश धुरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल की पूजा करने का बहाना बनाकर पुजारी को बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपी सुरेश और उसके साथियों ने मंदिर के पास उपलब्ध ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पुजारी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी

1. मुख्य आरोपी – सुरेश धुरी, पिता बंशीलाल धुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी तखतपुर, चूलघट रोड।

2. हेमकुमार धुरी, पिता हरिराम धुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डढहा वार्ड क्रमांक 10, बोदरी थाना चकरभाठा।

3. मुकेश धुरी, पिता चंद्रप्रकाश धुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमौरा, थाना जरहा गांव, जिला मुंगेली।

4. धनराज बंदे, पिता जवाहर लाल बंदे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनाक चौक, माता चौरा के पास, सिरगिट्टी।

5. एक नाबालिक आरोपी, जिसका विवरण पुलिस ने उजागर नहीं किया है।

मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी जिले के भखारा से पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा।

घटना के बाद एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना टीम और एसीसीयू की टीम को जांच में लगाया गया।

फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने तेजी से केस को सुलझाया।

महज़ 12 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा –

“मामले में अवैध संबंध कारण बने। सुरेश धुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संयुक्त टीम की सक्रियता से हत्या की गुत्थी महज़ 12 घंटे में सुलझा ली गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

गांव में पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा त्वरित खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad