Type Here to Get Search Results !

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का बिलासपुर प्रवास – काशीनाथ गोरे स्मारिका का होगा विमोचन

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का बिलासपुर प्रवास – काशीनाथ गोरे स्मारिका का होगा विमोचन

डॉ. मोहन भागवत

बिलासपुर। समाज और राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृतियों पर आधारित लोकहितकारी काशीनाथ स्मारिका का विमोचन 30 अगस्त, शनिवार शाम 6:30 बजे बिलासपुर में किया जाएगा।

यह समारोह छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के सभागार में आयोजित होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यक्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना शामिल होंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव बृजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि स्मारिका में स्व. काशीनाथ गोरे के सामाजिक, पारिवारिक और राष्ट्रसेवा से जुड़े संस्मरण शामिल किए गए हैं।

समारोह में सभी शुभचिंतकों, मित्रों और समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

इसकी जानकारी आयोजन समिति के सचिव प्रफुल्ल शर्मा और बृजेन्द्र शुक्ला ने दी। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad