ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे धुर्व परिवार के चार मासूम उफनते नाले में बहे – तीन के शव बरामद, एक अब भी लापता

मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे धुर्व परिवार के चार मासूम उफनते नाले में बहे – तीन के शव बरामद, एक अब भी लापता

भनवारटक नाले में दर्दनाक हादसा : तीन मासूमों की मौत, एक की तलाश जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही /बिलासपुर।

जीपीएम जिले की सीमा से लगे बिलासपुर जिले के भनवारटक स्थित प्रसिद्ध मरही माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे बलौदाबाज़ार जिले के भाटापारा निवासी धुर्व परिवार पर रविवार को दुखद हादसा हो गया। मंदिर दर्शन के दौरान अचानक तेज बारिश से उफनते नाले में परिवार के चार बच्चे बह गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में गौरी धुर्व (13), निशांत धुर्व (5) और मुस्कान धुर्व (13) शामिल हैं। वहीं चौथा बच्चा बलराम धुर्व (13) अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आई बारिश से नाला उफान पर आ गया, जिसका अंदाजा न लग पाने से यह दर्दनाक घटना घटी,घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad