Type Here to Get Search Results !

लोकतंत्र मजबूत बनाने वालों को सलाम — कलेक्टर ने फिर बढ़ाया बीएलओ का मनोबल

लोकतंत्र मजबूत बनाने वालों को सलाम — कलेक्टर ने फिर बढ़ाया बीएलओ का मनोबल


बिलासपुर, 28 नवम्बर 2025 | दुलाल मुखर्जी 

POWER NEWS 24 BHARAT 

मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में मैदानी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) का कलेक्टर संजय अग्रवाल लगातार उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज फिर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की आधारशिला है, और इस कार्य में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को निष्पक्षता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।


सम्मान प्राप्त करने वाले बीएलओ ने कहा कि “मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य आसान नहीं होता, हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन टीमवर्क और लगन से हमने अपने क्षेत्र में 100% लक्ष्य हासिल किया है। कलेक्टर महोदय के प्रोत्साहन से हमारा मनोबल और बढ़ा है।”

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन शाखा के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad