जिला शिक्षा अधिकारी ने किया झिटकनिया स्कूल का किया औचक निरीक्षण शिक्षक नदारत
अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरी गाज कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश
मुंगेली
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला झिटकनिया का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि निरीक्षण में
01-यू.दिवाकर,
02- एल.एस.बघेल
03- एजे.के.देवांगन
04- एस.दिवाकर
05- आर.के.दिवाकर
सहित 05 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


Post a Comment
0 Comments