मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:11 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त 3 आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली जिले में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में कुल 514 पाव (करीबन 11 पेटी) देशी प्लेन शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 41,040 रुपये है। इसके अलावा, परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटर साइकिल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1,90,000 रुपये है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे "आपरेशन बाज" अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकरभाठा रोड, भरतदाल मिल रायपुर रोड मुंगेली और संबलपुर चकरभाठा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपियों में शत्रुहन सिंह राजपुत, दिलहरण यादव और राजू माथुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 92.52 बल्क लीटर शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 41,040 रुपये है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


Post a Comment
0 Comments