ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सकरी पुलिस की सतर्कता से 13 वर्षीय छात्रा का खोया बैग सुरक्षित लौटाया गया

सकरी पुलिस की सतर्कता से 13 वर्षीय छात्रा का खोया बैग सुरक्षित लौटाया गया


05 जनवरी 2026 सोमवार | सकरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है।

जानकारी के अनुसार निहारिका भोई, पिता होरी लाल भोई, उम्र 13 वर्ष, मूल निवासी ग्राम मल्हापारा, जिला मुंगेली (वर्तमान में मसानगंज में किराये के मकान में निवासरत) बस से मुंगेली आने के दौरान अपना बैग बस में ही भूल गई थी।

यह बैग सड़क पर लावारिस अवस्था में सकरी थाना क्षेत्र में मिला, जिसे सकरी थाना के पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लिया गया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें निहारिका भोई के शिक्षण संस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र पाए गए, साथ ही एक कागज़ में छात्रा का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध था।

पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, जिसके बाद निहारिका भोई को सकरी थाना बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के उपरांत पुलिस द्वारा पूरा बैग सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक छात्रा को सुपुर्द किया गया।

इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने सकरी थाना पुलिस की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता की प्रशंसा की है।

यह घटना पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करती है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad