Type Here to Get Search Results !

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार


बिलासपुर | सकरी | 18 जनवरी 2026

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर सायकल में धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक CG10 BQ 2972 में संदिग्ध वस्तु लेकर सकरी से कोटा की ओर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और त्वरित घेराबंदी की योजना बनाई।

मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने परसदा मेला ग्राउंड के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटर सायकल को रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल सूर्यवंशी, पिता फागूराम सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी चोरभट्ठी कला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था, जिस पर गवाहों के समक्ष शराब सेवन का पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

सकरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad