दाऊपारा मुंगेली में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में यशवंत सिंह राजपूत यातयात उप निरीक्षक के साथ सहयोगी यातायात कर्मी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाते हुए नज़र आए
कलाकारों ने नाटक के माध्यम से दिया यातायात नियमों का संदेश
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश एवं नेतृत्व में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दाऊपारा मुंगेली में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कलाकारों की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक और प्रस्तुति के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। नाटकों के जरिए बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही कैसे बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। यदि समय रहते यातायात नियमों का पालन किया जाए तो कई जानें बचाई जा सकती हैं। बच्चों, युवाओं और वाहन चालकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आम लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं और नियमों के प्रति सजग बनाते हैं।


Post a Comment
0 Comments