Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर से आया भ्रष्टाचार का मामला प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी घोटाला, रोजगार सहायक ने फर्जी मास्टर रोल से किया गबन

बिलासपुर से आया भ्रष्टाचार का मामला प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी घोटाला, रोजगार सहायक ने फर्जी मास्टर रोल से किया गबन

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

बिलासपुर से आया भ्रष्टाचार का मामला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी भुगतान में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत करगीखुर्द के ग्राम लोकबंद निवासी हितग्राही के नाम से स्वीकृत आवास की मजदूरी राशि रोजगार सहायक द्वारा फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोकबंद निवासी श्री चंद्रिका प्रसाद पिता लक्ष्मण प्रसाद के नाम से वर्ष 2025–26 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसकी PMAY ID – CH2607770 है। हितग्राही का आवास पूर्ण हो चुका है, लेकिन आवास निर्माण की मजदूरी राशि ₹19,062 का भुगतान अब तक उन्हें नहीं किया गया।

आरोप है कि संबंधित रोजगार सहायक ने फर्जी मास्टर रोल जारी कर स्वयं एवं अपने परिजनों के नाम से मजदूरी दर्शाते हुए पूरी राशि का गबन कर लिया। हितग्राही को मजदूरी भुगतान नहीं मिलने पर जब मामला सामने आया तो रोजगार सहायक द्वारा लिखित रूप में फर्जी भुगतान स्वीकार करने वाला कन्फेशन लेटर भी सामने आया है।

हितग्राही के पुत्र भरत लाल पात्रे ने इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल जांच एवं दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ रोजगार सहायक का हस्तलिखित स्वीकारोक्ति पत्र भी संलग्न किया गया है, जिसमें मजदूरी राशि के फर्जी भुगतान की बात स्वीकार की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रोजगार सहायक के खिलाफ FIR दर्ज कर राशि की वसूली और सख्त कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर वित्तीय अनियमितता पर क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित हितग्राही को न्याय मिल पाता है या नहीं।

इस मामले में होंगे कई खुलासे !

बने रहे POWER NEWS 24 BHARAT के साथ 


Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢