Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर के सिम्स चौक में हिट एंड रन, हादसे के बाद तड़पती रही महिला, पुलिस ने दिखाई इंसानियत" पुलिसकर्मी की मानवता आई सामने

बिलासपुर के सिम्स चौक में हिट एंड रन, हादसे के बाद तड़पती रही महिला, पुलिस ने दिखाई इंसानियत" पुलिसकर्मी की मानवता आई सामने

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर | दिनांक – 18.03.2026 बिलासपुर शहर के सिम्स चौक क्षेत्र में आज सुबह एक हिट एंड रन की घटना सामने आई, जहां एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रही थी।

इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले उप निरीक्षक मोहम्मद रमजान, जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) कार्यालय में पदस्थ हैं, ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला की मदद की। उन्होंने बिना देर किए महिला को ऑटो में बैठाकर सिंह CIMS अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद महिला के पास मौजूद गठरी की जांच करने पर लगभग ₹47,000 नगद राशि बरामद हुई। इस राशि में ₹500, ₹200, ₹100, ₹50, ₹20 और ₹10 के नोटों के साथ कुछ चिल्लर भी शामिल थे। पुलिस द्वारा उक्त राशि को सुरक्षित रूप से सिम्स अस्पताल प्रबंधन एवं सिम्स चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है, ताकि आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मानवता की मिसाल: इस घटना में उप निरीक्षक मोहम्मद रमजान की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर पुलिस की सकारात्मक छवि को सामने रखा है।



Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢