Type Here to Get Search Results !

सकरी हत्या कांड का बड़ा खुलासा सकरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकले कातिल 72 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

सकरी हत्या कांड का बड़ा खुलासा सकरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकले कातिल 72 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार


Ai जनरेट फोटो 

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

थाना – सकरी, जिला बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी में 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने सिर्फ 72 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सतीश कौशिक (उम्र 26 वर्ष) की हत्या के मामले में गणेश कौशिक (उम्र 36 वर्ष) एवं राकेश कौशिक (उम्र 38 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद मेड़रा स्थित अपने ससुराल में छिपे हुए थे, जहां से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।

शनिवार को मृतक सतीश कौशिक की लाश खेत में मिली थी 

सकरी पुलिस की सक्रियता और बिट सिस्टम की प्रभावी निगरानी के चलते आरोपियों की जानकारी मिली और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक अफाक खान, अनूप नेताम, शुकदेव मंड्रे, विनोद शास्त्री एवं नर्मदा साहू प्रधान आरक्षक रवि लहरें, पवन बंजारे, राम चंद्र कश्यप, आरक्षक मनोज बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि घटना के दिन मृतक और दोनों आरोपी शराब पीने के दौरान आपस में विवाद कर बैठे। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें आरोपियों ने मृतक का सिर पेड़ की जड़ में बार-बार पटक कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक सतीश कौशिक 

उल्लेखनीय है कि यह घटना शनिवार को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने लगातार जांच और दबिश जारी रखी और मंगलवार तक यानी महज 72 घंटे के भीतर मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी विजय चौधरी 

थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि “मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है तथा मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢