Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 07 आरोपियों की गिरफ्तारी से बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 07 आरोपियों की गिरफ्तारी से बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़ 

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर की सटीक सूचना और संयुक्त टीमवर्क के दम पर बिलासपुर पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. (ACCU) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल मरावी, रितेश सेन, निलेश शुक्ला उर्फ राजा, हिमांशु जगत, नन्दकुमार रजक एवं सोनू केंवट शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की गई है।

जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी कम से कम 06 अलग-अलग बाइक चोरी के मामलों में संलिप्त थे। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सुनसान स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे, फिर मास्टर चाबी या अन्य तकनीकी तरीकों का उपयोग कर बाइक चोरी करते थे और बाद में उन्हें कम कीमत में बेच देते थे।

पुलिस की सक्रियता, तकनीकी जांच और मुखबिर नेटवर्क के चलते इस गिरोह का खुलासा संभव हो सका। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जांच कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है। 


बिलासपुर पुलिस का निर्णायक प्रहार 


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad