Type Here to Get Search Results !

बीच सड़क पर मौत का तांडव: युवक की लाठी-डंडों से हत्या कोटा थाना क्षेत्र में हत्या से सनसनी, मुख्य आरोपी हिरासत में

बीच सड़क पर मौत का तांडव: युवक की लाठी-डंडों से हत्या कोटा थाना क्षेत्र में हत्या से सनसनी, मुख्य आरोपी हिरासत में 

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

कोटा, बिलासपुर छत्तीसगढ़|दिनदहाड़े कत्ल से दहला बिलासपुर: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी हिरासत में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कोटा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को लाठी-डंडों और मुक्कों से बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन पांडे, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा (हाल मुकाम गनियारी भादम) के रूप में हुई है। आरोप है कि राजा राम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो इस खूनी घटना का कारण बना।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शरद कौशिक, निवासी गनियारी, भी हमले में घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजा राम साहू को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad