नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकार मजबूत करने कासंकल्प
महापौर पूजा विधानी और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा—महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, लोकतंत्र होगा और सशक्त
मुंगेली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। महापौर पूजा विधानी और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अन्य नेताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्माण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुंगेली नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर पूजा विधानी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा पुन्नूलाल मोहले ने संयुक्त रूप से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए महापौर पूजा विधानी ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देना केवल सामाजिक न्याय का विषय नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है, और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन और महिला आरक्षण बिल लाया गया है, जबकि वर्तमान में नई
जनगणना की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान लोकसभा सीटों का निर्धारण 1970 के परिसीमन के आधार पर हुआ है, जिससे मतदाताओं की संख्या में असमानता देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि
जनगणना, परिसीमन और महिला आरक्षण तीनों प्रक्रियाएं एक साथ पूरी हों, ताकि सभी महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।
अंत में सभी नेताओं ने महिलाओं केअधिकार, सम्मान और समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया और आमजन से इस पहल का समर्थन करने की अपील की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला अध्यक्षदीनानाथ केशरवानी, अंजना देवी दास (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष), सुनील पाठक (जिला उपाध्यक्ष), दुर्गा गेंदले, श्वेता सोनी, यशोदा यादव, सुशला जायसवाल, पूजा गुप्ता, रेखा ठाकुर, अनीता साहू, पूर्णिमा अहिरवार, फुलवा सिंह परिहार जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment
0 Comments