Type Here to Get Search Results !

नगर पालिका अध्यक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

नगर पालिका अध्यक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार 

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष को जारी नोटिस और नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा लगाया गये आरोप कि विभागीय मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भेदभाव पूर्वक नोटिस भेज कर उनको  पद से हटाने की दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही की जा रही है इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा पत्रकार वार्ता किया और यह कहा  कि पीआईसी के गठन का अधिकार नगर पालिका अध्यक्ष का है पीआईसी गठन में अनियमितता एवं त्रुटि होने से तथा बिना सहमति के पीआईसी सदस्य नियुक्त करने के कारण सदस्यों ने इस्तीफा दिया. अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा नगर पालिका अधिनियम के नियमों का पालन नहीं किया गया इस कारण से मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शासन को भेजी गई जानकारी के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है अध्यक्ष अपनी नाकामी को छिपाने  तथा विधि अनुकूल कार्य नहीं करने एवं मुंगेली के जनता को गुमराह करने के लिए यह आरोप लगाया है  कि अरुण साव द्वारा नोटिस देकर पद से हटाने की कार्यवाही  राजनीतिक द्वेष के लिए कर रहे हैं यह बात  सरासर गलत एवं सत्य है जबकि वास्तविकता यह है कि अध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली खुद ही काम नहीं कर पा रहे हैं और अपनी असफलता को छुपाने के लिए उपमुख्यमंत्री साव के ऊपर पद से हटाने का आरोप लगा रहे हैं.इस प्रेस पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष पाठक, प्रदेश स्थाई सदस्य गिरीश शुक्ला,नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक उपस्थिति रहे. यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢