Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर: शराब के पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: शराब के पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

थाना सकरी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी अक्षय साहू (24 वर्ष) निवासी बजरंग पारा सकरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 सितंबर 2025 को वह तम्रकर ज्वेलर्स के पास खड़ा था, तभी पहले से मौजूद लवकेश पाल और बुट्टी उर्फ सुनील पाल ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लवकेश पाल ने बियर की बोतल से प्रार्थी के कान के पास वार किया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 663/2025 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बजरंग पारा सकरी से आरोपी लवकेश पाल (19 वर्ष) और बुट्टी उर्फ सुनील पाल (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, अनुप नेताम और फिरोज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad