Type Here to Get Search Results !

इथेनॉल फैक्ट्री का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव आत्मा सिंह क्षत्रि

 इथेनॉल फैक्ट्री का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव आत्मा सिंह क्षत्रि 


फॉस्टरपुर मुंगेली समाचार 

मुंगेली जिला के फास्टलपुर में बनने वाली इथेनॉल फैक्ट्री  का जायजा लेने गांव के कई सरपंच एवं ग्रामीणों के साथ पहुंचे आत्मा सिंह क्षत्रि एवं वहां पर बनने वाली फैक्ट्री से होने वाले फायदा एवं नुकसान के बारे में जानकारी ली 

जानकारी में उपस्थित फैक्ट्री के सीईओ हरनाम सिंह चौधरी से चर्चा के दौरान बात कही गई कि यहां पर हम लोग शुगर फैक्ट्री बना रहे हैं जिसमें गन्ने से इथेनॉल बनाया जायेगा और सीईओ ने यह भी बताया कि इससे किसी प्रकार का किसी भी किसान को कोई नुकसान नहीं है 

गांव वालों का कहना है कि हम लोग फैक्ट्री के विरोध में कई बार प्रशासन को आवेदन कर चुके हैं लेकिन प्रशासन अभी तक हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है 


महासचिव आत्मा सिंह क्षत्रि ने चर्चा के दौरान कहा कि ऐसी फैक्ट्री उस जगह पर लगाना चाहिए जहां पर पानी का पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था हो जैसे कि नदी नाला या कोई बांध जलाशय आदि हो 

और यह भी कहा कि हमारे फास्टलपुर एरिया में पानी की कमी है और फैक्ट्री के लिए आप लोग बोर सिस्टम को अपनाएंगे जिससे यहां पर रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा साथ ही आस पास के गांवों को प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा तो ऐसे फैक्ट्री को लगाना ही नहीं चाहिए तब फैक्ट्री सीईओ ने कहा कि पानी के लिए हम लोग रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम का पालन कर रहे हैं जिससे पानी की समस्या किसी भी प्रकार से नहीं होगी और रही बात तो फैक्ट्री से कोई धुआं नहीं निकलेगा ऐसे सिस्टम से फैक्ट्री बनाया जा रहा है 

तब क्षत्रि ने इस विषय पर उच्चाधिकारियों से संपर्क कर चर्चा करने बात कही

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢