Type Here to Get Search Results !

भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में हुआ

भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में हुआ 

मुंगेली

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर  की जयंती के अवसर पर अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुन्नूलाल मोहले मुंगेली विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी  एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प पर अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया.कार्यक्रम के अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह,बरेला नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल, भाजपा प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य गिरीश शुक्ला, प्रदेश  कार्यसमिति समिति सदस्य शैलेष पाठक,किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव प्रताप सिंह, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,नागेश्वर परिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रत्नावली कौशल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश साहू तथा पद्मनी मोहले रहे.कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के विषय पर अपने विचार जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा ने रखा.

विधायक मोहले ने कहा कि आज जो समाज में पीछे के पंक्ति में खड़े हैं उनको आगे लाने का काम, सबको समान अधिकार देने का कार्य और समरसता का भाव जगाने में डॉक्टर अंबेडकर ने किया है. उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने संविधान निर्माण कर भारत  को गणतंत्र राष्ट्र बबनाने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  है.


 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने डॉ आंबेडकर के जीवन उनके संघर्षों को याद किया.

  

 जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने   सभी प्रदेश के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं को इस पुण्य दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा डॉ आंबेडकर के पदचिन्ह पर चलने का आग्रह किया. 

   इस संगोष्ठी के बाद  डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुराना जनपद भवन गये वहां सभी ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर  माल्यार्पण  कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया किया.


इस कार्यक्रम का संचालन नितेश भारद्वाज  महामंत्री भाजपा ग्रामीण द्वारा  तथा  धन्यवाद ज्ञापन अनिल पात्रे  द्वारा दिया गया. 


इस कार्यक्रम में मोहन भोजवानी,प्रेम आर्य, संजय वर्मा,सुनील पाठक,हरिशंकर वर्मा,सोम वैष्णव, तारा चंद टंडन, अभिलाष द्विवेदी,सौरभ बाजपेई, राजीव श्रीवास,नागेश्वर जायसवाल,कोटू दादवानी, चंद्रहास गोस्वामी, केशव साहू, जितेंद्र दिवाकर, उषा साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा जरहागांव, वैभव जायसवाल, विजय यादव, राधिका जायसवाल पार्षद जरहागांव, किरण कश्यप महामंत्री महिला मोर्चा जरहागांव मंडल, बादल पात्रे, लवन डाहिरे, अरुण पाटले, राजा घृतलहरे, गोविंद मोहले,मनोहर मोहले,कुंज बिहारी डहरिया, कमलेश चौहान, भोलू खांडे,निक्कू कोशले, ताराचंद जांगड़े,शेषनारायण मोहले,राजेंद्र खांडे, जगमोहन मेरी,मोहित डाहिरे,जितेंद्र भास्कर आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad