Type Here to Get Search Results !

सराहनीय पहल: स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने स्कूल में वाटर कूलर एवं सेनेटरी पैड का किया वितरण

सराहनीय पहल: स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने स्कूल में वाटर कूलर एवं सेनेटरी पैड का किया वितरण


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर (सकरी)। भीषण गर्मी के बीच बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। सकरी स्थित शासकीय हाई स्कूल में फाउंडेशन ने विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर भेंट कर जनसेवा की मिसाल पेश की है, जिससे अब बच्चों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं”, और इसी सोच के साथ संस्था लगातार जनहित के कार्यों में जुटी हुई है।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य केवल वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बालिकाओं को माहवारी से जुड़ी सही जानकारी देना, स्वच्छता के महत्व को समझाना और उनके मन से झिझक व डर को दूर करना भी रहा। इस दौरान “स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है” का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के सचिव नवीन चंद्र दुबे, सदस्य विजयलक्ष्मी चौहान, शाला समिति अध्यक्ष नीरू बिष्ट, स्कूल की प्राचार्य रज़िया परवीन, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

समाजसेवियों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad