Type Here to Get Search Results !

नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 74 बीएनएस तथा 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पीयूष टंडन (23 वर्ष), पिता रामखिलावन टंडन, निवासी ग्राम धनगवां थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को प्रार्थी थाना सकरी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसी दिन दोपहर करीब 4 बजे आरोपी पीयूष टंडन ने उसकी नाबालिक पुत्री को बहलाते हुए “तुमसे प्यार करता हूं, चलो मेरी बुलेट मोटरसाइकिल में घुमाने ले चलता हूं” कहकर छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम धनगवां से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, मालती तिवारी, आरक्षक आशीष शर्मा, विनोद शास्त्री, सुखदेव मांड्रे, नर्मदा साहू और मनोज बघेल की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad