Type Here to Get Search Results !

नशे ने ली फिर एक जान: पिकनिक बना मातम, तालाब में डूबने से युवक की मौत

नशे ने ली फिर एक जान: पिकनिक बना मातम, तालाब में डूबने से युवक की मौत

मृतक पिंटू ध्रुव उर्फ मोनू 

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव स्थित गोविंदा तालाब में पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू ध्रुव उर्फ मोनू (23 वर्ष), निवासी उश्लापुर के रूप में हुई है, जो मजदूरी का कार्य करता था।

गोविंदा तालाब संबलपुरी (सकरी थाना क्षेत्र)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंटू अपने दोस्तों के साथ तालाब किनारे पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान खाना-पीना हुआ, जिसमें नशे की स्थिति भी बताई जा रही है। इसी दौरान पिंटू अचानक तालाब में फिसलकर गिर गया और गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक युवक की तलाश करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें टीम ने तालाब से पिंटू का शव बरामद किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस कार्रवाई में सकरी थाना के एएसआई सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक मनोज बघेल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नशा युवाओं के लिए कितना घातक हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही ने एक मजदूर युवक की जान ले ली, जिससे परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad