Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर सकरी — नकली जेवर से छुपाई गई सच्चाई, पुलिस ने खोला पूरा खेल, पुलिस की थ्योरी हुई सच: सतीश मिश्रा के दावों की खुली पोल, आगे बड़े खुलासों के संकेत

बिलासपुर सकरी — नकली जेवर से छुपाई गई सच्चाई, पुलिस ने खोला पूरा खेल, पुलिस की थ्योरी हुई सच: सतीश मिश्रा के दावों की खुली पोल, आगे बड़े खुलासों के संकेत


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर (सकरी)। आसमा सिटी के चर्चित ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस जांच ने अब नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती स्तर पर पुलिस द्वारा जो थ्योरी सामने रखी गई थी, वह जांच में सही साबित होती नजर आ रही है, जिससे प्रार्थी सतीश मिश्रा के कई दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि घर के लॉकर से लाखों रुपये के सोने के जेवरात गायब हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि घटना में बाहरी चोरी नहीं, बल्कि पारिवारिक स्तर पर ही पूरा घटनाक्रम जुड़ा हुआ है।

सतीश मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर लगाए थे पुलिस पर गंभीर आरोप

सतीश मिश्रा के आरोपों के बीच पुलिस जांच ने खोला मामला, आरोपों के बाद तेज हुई जांच, खुलने लगी परतें

पुलिस जांच में यह तथ्य उभरकर आया कि प्रार्थी के पुत्र ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर जेवर निकाले और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर कम कीमत में बेच दिया। असली जेवरों की जगह नकली जेवर रखे जाने की बात भी जांच में सामने आई, जिससे काफी समय तक किसी को संदेह नहीं हुआ।

नकली जेवर जिसे सतीश मिश्रा के बेटे ने ही घर असली सोना निकाल कर नकली सोना रखा गया था 

इस खुलासे के बाद पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में यह भी स्पष्ट हुआ है कि जेवरों को जानते हुए भी कम कीमत पर खरीदने वालों की भूमिका संदिग्ध रही है, जिन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है।

पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद अब यह माना जा रहा है कि पुलिस की प्रारंभिक जांच और आकलन सही दिशा में था, जबकि प्रार्थी द्वारा लगाए गए कई आरोप अब कमजोर पड़ते दिख रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिनमें कुछ नए पहलुओं के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢