Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संबलपुरी ओवर ब्रिज पर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संबलपुरी ओवर ब्रिज पर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई।

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बताया जा रहा है कि कोयले से लदा ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ट्रेलर ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।

इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह वाहन सहित जिंदा जल गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ माना जा रहा है।


सूत्रों से जानकारी मिली है कि ड्राइवर का नाम– अरविंद भारद्वाज है। जिसकी जलकर  मौत हो गई !

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad