Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर प्रेस क्लब के लोकार्पण में शामिल हुए कई वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब के साथ हमेशा खड़ा हूं – अरुण साव

बिलासपुर प्रेस क्लब के लोकार्पण में शामिल हुए कई वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब के साथ हमेशा खड़ा हूं – अरुण साव

लोकार्पण की तस्वीरें 

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर, 12 अप्रैल 2026। बिलासपुर में सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगभग 31 लाख रुपये की लागत से पुराने भवन का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर संसाधनों के साथ पत्रकार अब और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कर सकेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समय की जरूरत के अनुसार प्रेस क्लब की हर आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

श्री अरुण साव जी उप मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) 

उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में सड़क, पुल-पुलिया सहित आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेरणादायक पंक्तियां—

कोशिश कर, हल निकलेगा… आज नहीं तो कल निकलेगा

सुनाकर उपस्थित पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगीत योगदान को याद किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि सामाजिक असमानताओं को दूर करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में प्रेस क्लब की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों से शासन-प्रशासन को दिशा मिलती है।

प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों ने किया मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत 

समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सचिव संदीप करिहार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब सदस्यों के पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢