Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर के सरकंडा में ‘सिस्टर गैंग’ का पर्दाफाश, नाम बदलकर गांजा बेच रहीं दो बहनें गिरफ्तार, कार-स्कूटी समेत 15.78 लाख की संपत्ति जब्त

बिलासपुर के सरकंडा में ‘सिस्टर गैंग’ का पर्दाफाश, नाम बदलकर गांजा बेच रहीं दो बहनें गिरफ्तार, कार-स्कूटी समेत 15.78 लाख की संपत्ति जब्त


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 

बिलासपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में सगी बहनें हैं और अलग-अलग नामों से क्षेत्र में नशे का व्यापार कर रही थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 किलो गांजा सहित करीब ₹15.78 लाख की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सरकंडा थाना क्षेत्र के पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं गांजा बेच रही हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू एवं थाना सरकंडा की टीम ने संयुक्त रूप से रेड कार्रवाई की। मौके पर दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग पैकेट में कुल 06 किलो गांजा, नगदी ₹5,98,030, 02 घड़ी, 02 मोबाइल, 02 स्कूटी और 01 कार बरामद की। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य ₹15,78,030 आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपी महिलाओं की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः मस्तूरी क्षेत्र की निवासी हैं और वर्तमान में सरकंडा इलाके में रहकर नशे का कारोबार संचालित कर रही थीं।

पूछताछ में मानकी केंवट ने बताया कि जब्त की गई कार उसके एक परिचित की है, जिसे वह उपयोग में ले रही थी। वहीं दोनों बहनों ने गांजा बिक्री से प्राप्त रकम से स्कूटी खरीदी थी, जिसका उपयोग वे नशे के परिवहन और बिक्री में करती थीं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में संलिप्त रही हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad