Type Here to Get Search Results !

दुष्कर्म के साथ आर्थिक शोषण महिला को शादी का भरोसा देकर किया सालों तक शोषण के बाद , आरोपी गिरफ्तार....

दुष्कर्म के साथ आर्थिक शोषण महिला को शादी का भरोसा देकर किया सालों तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार....

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर (सकरी)।

सकरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म और आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता (35 वर्ष), निवासी पडावपारा कोटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013 में उसकी पहचान मयंक सहारे से फोन के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और संपर्क लगातार बना रहा।

महिला के अनुसार, वर्ष 2019 में आरोपी उसे उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने किराए के मकान में ले गया, जहां शादी का वादा कर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा और खर्च के नाम पर उससे पैसे भी लेता रहा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 17 अगस्त 2025 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब 8 फरवरी 2026 को उसने शादी की बात कही, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से भी मना कर दिया।

शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता का बयान महिला अधिकारी के समक्ष दर्ज किया गया, मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा गवाहों के बयान लिए गए। घटना स्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में उपयोग किया गया मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

सभी साक्ष्यों के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी को 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार किया। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने आगे की जांच के लिए 24 अप्रैल 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की है। 



Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢