Type Here to Get Search Results !

रायपुर के पुलिस क्वार्टर में महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के पुलिस क्वार्टर में महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी अपने क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका की पहचान और उसके पारिवारिक व व्यक्तिगत परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad