भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण एवं सप्ताहभर चलेंगे विविध कार्यक्रम
POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय करबला, बिलासपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 6 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे तथा जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव, बस्ती चलो अभियान” के तहत बड़ी विधानसभा में कम से कम 50 बड़े गांव एवं छोटी विधानसभा में कम से कम 20 गांवों में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे।
स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय को झालर, लाइट एवं दीपों से सजाया गया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ लाभार्थियों से संपर्क भी किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय करबला, बिलासपुर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।





Post a Comment
0 Comments