Type Here to Get Search Results !

डी.ई.ओ का औचक निरीक्षण स्कूल मे ताला बंद प्रधानपाठक सहित सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

डी.ई.ओ का औचक निरीक्षण स्कूल मे ताला बंद प्रधानपाठक सहित सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश


मुंगेली- 02/04/2025

  कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शासकीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली एवं शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने सतत निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल .पी. डाहिरे ने विकासखंड लोरमी के शासकीय प्राथमिक शाला पेंड्रीतालाब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रातः लगभग 10 बजे विद्यालय परिसर तालाबंद पाया गया तथा कोई भी शिक्षक या स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। 

     इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गहरी नाराजगी जाहिर की और प्रधानपाठक सहित सभी शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी जिले के विद्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad